#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय चन्द्रगुप्त साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन पुस्तक प्रेमियों की भीड़ लगी रही। संस्कृत पुस्तको के प्रति लोगों की खास रुचि रही। महोत्सव में विश्वविद्यालय के प्रकाशन विभाग द्वारा लगाए गए बुक स्टॉल पर शनिवार को खास भीड़ देखी गयी। वैसे तो स्टॉल पर कई दुर्लभ पुस्तकें भी सजाई गई है लेकिन पाठकों ने खासकर मिथिला का इतिहास, सचित्र विद्वत परिचय, दुर्गासप्तशति, विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग, मिथिला महात्म्, बर्ष कृत्यम्-दोनो भाग की जमकर खरीदारी की।

स्टॉल पर डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ दिनेश झा, डॉ विनय मिश्र, डॉ रामसेवक झा, डॉ सुधीर कुमार झा, डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र समेत कई कर्मी काफी देर तक मौजूद रहे और पाठकों को पुस्तक खरीदने के लिए प्रेरित किया।