शादी के लिए टाल मटोल करने के विरोध में आरोपी ने धारदार हथियार घटना को दिया अंजाम

#MNN@24X7 दरभंगा, जिले जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में महिला आमना खातून की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। दरभंगा पुलिस ने महिला की हत्या मामले के आरोपी मधुबनी जिला मुस्तकीम नदाफ को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के पीछे पति पत्नी और वो वाली कहानी सामने आई है। महिला का आरोपी के साथ पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमजाल में महिला युवक से दो लाख रुपये भी ले लिए थे। युवक द्वारा शादी का दबाव देने पर महिला टाल मटोल कर रही थी। इससे परेशान होकर मस्तकीम ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

बतादें की महिला आमना खातून की शादी घनश्यामपुर थाना के क्षेत्र के सिमरी गांव के मो रसीद से हुई थी। जो सूरत में रहकर मजदूरी किया करता है। घटना के दिन भी वह सूरत में ही था। महिला अपने दो वर्ष के बेटे के साथ गांव में ही रहा करती है। गिरफ्तार आरोपी मो मुस्तकीम नदाफ ने पुलिस को बताया कि वह महिला आमना खातून से करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध चला आ रहा था। महिला आरोपी से शादी करने लिए राजी थी। इस बीच महिला को आरोपी ने दो लाख रुपये भी दिए थे। मस्तकीम इस बीच जब भी शादी के लिए महिला पर दबाव बनाता था तो टाल मटोल किये जा रही थी। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने महिला की हत्या का प्लान तैयार किया।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना के दिन 27 फरवरी को मृतका ने इसे फोन करके बुलाई थी। उसके बाद वह अपने बेटे को साथ लेकर घर से निकलकर कमला बांध तक आई थी।उसके बाद मस्तकीम ने अपने स्प्लेंडर बाइक पर बैठाकर कुछ फिर आगे ले गया उसके बाद बाइक को बांध पर लगाकर महिला को गेहूं के खेत मे ले जाकर पहले महिला को पेट मे छुड़ा मारकर हत्या कर दिया उसके बाद उसने महिला का गला रेत डाला। महिला के बच्चे को मिस्तकीम ने ही रसियारी बाजार से छोड़कर वह फरार हो गया था।

इस सम्बंध में बिरौल के एसडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी ने बताया कि टेक्निकल अनुसंधान के आधार महिला की हत्या का खुलासा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी मो मुस्तकीम को मधुबनी जिला से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बतया की महिला के साथ उसका पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच महिला ने प्रेमजाल में दो लाख रुपये भी ले लिए थे। शादी की बात करने पर टाल मटोल महिला कर रही थी। इससे परेशान होकर मस्तकीम ने महिला की हत्या कर दी है।