#MNN@24X7 दरभंगा, 08 मार्च, प्रेक्षागृह दरभंगा में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा महिला बाल विकास निगम के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ. चांदनी सिंह, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किये।

जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दिया।

जिलाधिकारी ने कहा की महिला दिवस मना कर हम इस बात के लिए संकल्प लेते हैं कि हम एक समाज की रचना करेंगे, एक राज्य और , राष्ट्र की रचना करेंगे कि जहां पर महिलाओं और पुरुषों का बराबर का हक होगा,बराबर का सम्मान होगा और उन्हें हम दृष्टिकोण से बराबर समझेंगे।*

उन्होंने कहा कि जीवन के दौर में चाहे महिला हो या पुरुष हो कहीं भी वो एक दूसरे के पुरक हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मान देने एवं बराबर की अधिकार देने की जरूरत है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में महिला सशक्तिकरण शामिल है। बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके उन्नति के लिए तथा उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में भी पंचायती राज संस्थाओं में बिहार की महिला को आरक्षण प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के सरकारी क्षेत्र के नौकरियों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है,जो एक दुर दर्शी कदम है, जिसका लाभ समाज में महिलाओं को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मुख्य रूप से इस प्रण एवं संकल्प को दोहराने का समय है, जहाँ हम यह संकल्प लें कि समाज में हम महिलाओं की हर क्षेत्र में बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और एक ऐसा समाज बनाएगें, जिसमें महिलाओं को सम्मान व भागीदारी मिले। जहाँ किसी भी प्रकार से उनपर कोई अत्याचार या अन्याय न हो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर स्मृति स्पर्श महिला रोग विशेषज्ञ एवं फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को अपने कार्यक्रमों से सम्मानित की।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करीना कुमारी कला उत्सव 2023 में लोक गायन में राज्य स्तर पर प्रथम रही एवं राष्ट्र स्तर पर चयनित हुई को लेकर सम्मानित किया गया।*कुमारी दीक्षा को 2024 में नाट्य क्षेत्र को लेकर सम्मानित किया गया।

अर्चना सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, शिवगंगा देवी, रागिनी कुमारी, इंदिरा कुमारी एवं अर्पणा कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता इन्होंने जिले में नारी सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है,को लेकर सम्मानित किया गया।