Breaking News

दरभंगा। गुरुवार को दिल्ली मोड़ स्थित टाटा गाड़ी शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर यशराज मोटर्स पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जानी-मानी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रवीना टंडन मौके पर पहुंची थीं साथ ही दरभंगा नगर निगम की मेयर मुन्नी देवी भी वहां पहुंचीं थीं। अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार किया गया। मौका था यशराज मोटर्स के नए मॉडल्स की गाड़ियों की लॉन्चिंग के अवसर पर अभिनेत्री के दरभंगा शहर आने का।इस अवसर पर शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिंह भी उपस्थित थे।शहर के जाने-माने लोगों के भी उद्घाटन समारोह के अवसर पर पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गये थे। स्थानीय पुलिस की मदद से भीड़ पर काबू पाया गया। मौके पर अभिनेत्री रवीना टंडन को मिथिला की संस्कृति एवं कला से भी अवगत कराया गया।
शहर में इस तरह के शोरूम के खुलने से चार पहिया वाहनों के प्रेमियों को काफी आसानी होगी तथा शोरूम में सेल्स के साथ-साथ सर्विस की उत्तम सुविधा भी दी जाएगी। पेमेंट के अलावा ईएमआई की भी व्यवस्था रहेगी ।