Breaking News

#MNN24X7 समस्तीपुर,पूसा/समस्तीपुर 5 जून,आज प्रखंड के वैनी पूसा रोड बजार के समीप मंदिर परिसर में राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार के संयुक्त अध्यक्षता और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के संचालन में इंडिया गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड स्तरीय बैठक कर समन्वय समिति का किया गया गठन। सर्वसम्मति से समन्वय समिति के प्रखंड संयोजक राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र साहनी, भाकपा प्रखंड सचिव रवि शंकर सिंह समन्वय समिति के सदस्य चुने गए।

साथ ही सभी दलों से पांच-पांच सदस्य बनाए गया, 11 से 15 जून के बीच पंचायत स्तर तक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। आगे उपस्थित वक्ताओं ने अपनी विचार रखते हुए इंडिया गठबंधन को 13 पंचायतों में कैसे बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए बैठक में निर्णय लिया गया कि हर महीना में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बैठक कर इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाए साथ हीं बूथ स्तर पर पार्टी के विचारधारा को उतारा जाएगा एवं सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच प्रसारित कर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया गया आगामी दिनों में जनता की जनमुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इसमें उपस्थित प्रखंड समन्वय समिति सदस्य राजद से सुबोध राय, रामनरेश राय, शत्रुघ्न प्रसाद, उमेश राम, पंकज कुमार, भाकपा माले से किशोर राय, रौशन कुमार, रविंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, कांग्रेस से शिवराम ठाकुर सहित इंडिया गठबंधन के नेता उपस्थित रहे।