Breaking News

आयुक्त को आवेदन देने, मेयर से शिकायत करने, मेयर पति को बुलाकर दिखाने के बाद भी नाला उड़ाही नहीं-माले।

जब जिला मुख्यालय का ये हाल तो दूर-दराज क्षेत्रों की स्थिति सहज ही समझा जा सकता।

मेयर, उपमेयर समस्याओं को सुलझाने के बजाय फंड लूटने में मश्गूल।

जल्द समस्या का समाधान नहीं तो मेयर-उपमेयर का पूतला दहन आंदोलन होगा- माले।

मुहल्लावासी चंदा कर टूटे नाला, स्लैब, सड़क चलने लायक बनाने को मजबूर- बंदना सिंह।

#MNN24X7 समस्तीपुर, 29 जून, जिला मुख्यालय से सटा शहर का वीआईपी कॉलनी विवेक-विहार मुहल्ला में नाला उड़ाही नहीं किए जाने से निकलकर पानी सड़क पर जमा पड़ा है। इससे आने-जाने वाले को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से निकल रहे बदबू के कारण राहगीरों को बैगर नाक ढ़के गुजरना मुश्किल है।

इस संदर्भ में महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा है का कई बार मेयर, उपमेयर को समस्या से अवगत कराया गया। नाला उड़ाही एवं टूटे नाला-सलैब-सड़क मरम्मत के लिए आयुक्त को शिकायती आवेदन भी दिया गया। मेयर पति भुवनेश्वर राम को भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता विश्वनाथ राम के साथ चाय पर आमंत्रित कर समस्या से अवगत कराया गया। संबंधित वार्ड पार्षद को बुलाकर दिखाया गया। नगर निगम से पता लगाने पर नाला उड़ाही के नाम पर फंड भी उठा लिया गया लेकिन न नाला उड़ाही किया गया और न ही टूटे सड़क एवं स्लैब मरम्मत किया गया। कुछ जगहों पर प्रो० शशिभूषण कुमार शशि, सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ राम आदि के आर्थिक सहयोग से स्लैब नाला एवं सड़क मरम्मत कराकर चलने लायक बनाया गया है।

माले नेत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मेयर, उपमेयर एवं आयुक्त फंड लूट में लीन हैं, जन समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि अविलंब नाला उड़ाही, टूटे नाला, स्लैब एवं सड़क का मरम्मत नहीं किया जाता है तो भाकपा माले मेयर, उपमेयर एवं आयुक्त का पूतला फूंकेंगी