#MNN24X7 दरभंगा। कुशेश्वरस्थान में हुई हिंसक घटना में घायल लोगों का इलाज दरभंगा स्थित Darbhanga Medical College and Hospital (डीएमसीएच) में चल रहा है। रविवार को Chirag Paswan दरभंगा पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति और मरीजों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
डीएमसीएच पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल की तैनाती की गई। इस अवसर पर समस्तीपुर की सांसद Shambhavi Choudhary भी उनके साथ मौजूद रहीं।
