#MNN24X7 दरभंगा, जिले के केवटी प्रखंड अंतर्गत बरूआरा स्थित शिवानी नगर नामक प्रॉपर्टीज को बदनाम करने की कोशिश आज पूरी तरह नाकाम हो गई। बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि शिवानी नगर की प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर बना हुआ है।

इसी आरोप की सच्चाई जानने के लिए आज राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी जमीन की स्वयं नापी-जाँच की। स्थल निरीक्षण के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि शिवानी नगर द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की कुल जमीन एक बीघा, एक कट्ठा और छह धुर है, जो पूरी तरह सुरक्षित और सही सलामत है। शिवानी नगर अपनी ही वैध जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा है और मंदिर ट्रस्ट की भूमि को हल्का सा भी स्पर्श नहीं किया गया है।

हालांकि, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि मंदिर की जमीन के बगल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। इस मामले को लेकर ट्रस्ट जिला प्रशासन के पास आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेगा।

पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शिवानी नगर से ट्रस्ट का कोई विवाद नहीं है और उसके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। जानबूझकर शिवानी नगर की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे आज मौके पर जाकर बेनकाब कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने के उद्देश्य से इस तरह की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद उनकी साज़िश नाकाम हो गई।