#MNN24X7 दरभंगा, 19 फरवरी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर शिवाजी नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।
समारोह का आयोजन विकास साहनी एवं विक्रम साहनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज बारी तथा जिला सहसंयोजक सुमित कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर थे। समाजसेवी दिलीप साह, पप्पू जी और पीतांबर जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिलक अर्पित किया और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के उद्घोष के साथ श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि राजीव प्रकाश मधुकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक शासक नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, धर्म-रक्षा और सुशासन के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हिंदवी स्वराज की स्थापना कर यह सिद्ध किया कि संगठित समाज और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ हुआ। मौके पर नगर मिलन केंद्र प्रमुख विशाल कुमार, नगर छात्रा प्रमुख साहब कुमार, जिला सहसंयोजक सनी कुमार, वार्ड 35 संयोजक रवि गुप्ता, अविनाश मेहता, शेखर साहनी, आदित्य कुमार, सुमित कुमार राय, पंकज बारी, मोहन राम, सुनील साहनी, बैजनाथ कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
