#MNN24X7 दरभंगा बिरौल प्रखंड के ग्राम डुमरी स्थित मदन चौधरी आवासीय परिसर में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक रामकुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित आवाज उठाने का आह्वान किया। यूजीसी बिल को लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सवर्ण वर्ग को अछूत मानकर अलग करने की बात आश्चर्यजनक और समाज को विभाजित करने वाली है, जिसे सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए।

नव भारत युवा सामाजिक संगठन के अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, ऐसे में आने वाली पीढ़ी को धर्म और संस्कृति की जानकारी देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला उपाध्यक्ष पवन राय ने कहा कि देश की प्रगति योग्यता के आधार पर ही संभव है, लेकिन वर्तमान समय में योग्यता का दमन हो रहा है। समाज को वोट और सत्ता की राजनीति के लिए बांटा जा रहा है, जो देशहित में नहीं है। वहीं कौशल झा ने कहा कि न्याय को जातिगत आधार पर बांटना कहीं से भी उचित नहीं है। इससे समाज में भेदभाव बढ़ रहा है और सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है।

बैठक में प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी, शिबू झा, रंजन झा, इंद्रमोहन चौधरी, संजय राय, अश्वनी चौधरी, टुन्ना मिश्र, मनोज ठाकुर, शंभू चौधरी, संजय झा, जितेंद्र चौधरी, कौशल चौधरी, मोहन चौधरी, संतोष चौधधरी, संजय झा चौधरी, लंकेश आचार्य, बिकास चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में समाज को संगठित करने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।