#MNN24X7 दरभंगा, प्रखंड क्षेत्र के ग्राम इटवा शिवनगर स्थित गौरीशंकर झा के आवासीय परिसर में शनिवार को ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश ठाकुर ने की।

बैठक में वक्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट में हो रहे कथित फर्जी मुकदमों पर चिंता व्यक्त की। प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि एससी एक्ट संविधान में दिए गए समान अधिकारों के सिद्धांत के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इस तरह का जातिगत कानून लागू किया है।

जिला उपाध्यक्ष हेमकांत मिश्र ने कहा कि यूजीसी बिल के माध्यम से सरकार सवर्ण समाज को नजरअंदाज कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से आर्थिक आधार पर सभी गरीबों को आरक्षण देने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष संजय राय, महेंद्र झा, उदय शंकर झा, बाबू नारायण झा, मनोज ठाकुर, सुशील ठाकुर, अशोक झा, गौरी शंकर ठाकुर, विजय ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।