Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 18 मार्च, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि रंजन द्वारा बताया गया कि जिले के सभी काॅमन सर्विस सेन्टरों (CSC) के द्वारा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण निःशुल्क किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जिला अन्तर्गत सभी पंचायतों एवं प्रखंड कार्यालय में भी जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन बंद कर जायेगी।

31 मार्च 2026 के बाद केवल उन्हीं पेंशनधारी को पेंशन मिलेगा जिनके द्वारा जीवन प्रमाणीकरण करा लिया गया है।*

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दरभंगा जिला अन्तर्गत 4,85,666 पेंशनधारी है,इनमें से 1,59,171 पेंशनधारियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है।

सबसे अधिक 18,686 पेंशनधारी सदर प्रखंड से हैं, जिनका प्रमाणीकरण अभी तक लंबित है।

समाज कल्याण विभाग की सचिव के निर्देशानुसार लंबित पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया है, साथ ही मृत पेंशनधारियों को पोर्टल पर डेथ मार्क करने और जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।

बताया गया है कि 22 दिसम्बर 2025 से सीएससी के माध्यम से निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध है,बड़ी संख्या में पेंशनधारियों का प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं हो पाया है।

विभाग ने पंचायत स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर डोर-टू-डोर भौतिक सत्यापन या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने का निदेश दिया है।