नियंत्रण कक्ष द्वारा शिकायतों पर अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश।
#MNN24X7 दरभंगा, 13 मार्च जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में जिला में एल.पी.जी गैस की आपूर्ति में हो रही कठिनाई के समाधान के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में आज 54 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
प्राप्त शिकायतों को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए संबंधित मार्केटिंग अफसर (MO) को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272 -245055 है.
प्राप्त शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखण्ड से 23, बहादुरपुर प्रखण्ड से 19, बिरौल प्रखण्ड से 07, घनश्यामपुर प्रखण्ड से 01, सिंहवाड़ा प्रखण्ड से 02, तारडीह प्रखण्ड से 02, मनीगाछी प्रखण्ड से 01, बेनीपुर प्रखण्ड से 01, जाले प्रखण्ड से 01, हनुमाननगर प्रखण्ड से 01 तथा हायाघाट प्रखण्ड से 01 शिकायत शामिल हैं।
जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है, कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एल.पी.जी गैस की आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
