#MNN24X7 दरभंगा कृषि विज्ञान केंद्र, जाले, दरभंगा में आज कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पूर्व बजट बेबिनार का आयोजन किया गया। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा से भरना जरूरी है। इस साल के बजट में इस दिशा में नए प्रयास हुए हैं और मुझे विश्वास है कि वेबिनार में हुई चर्चा व इससे निकले विचार बजट प्रावधानों को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि कृषि, एग्रीकल्चर, विश्वकर्मा, इन सभी को अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। एग्रीकल्चर, भारत की लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट जर्नी का Strategic Pillar भी है, और इसी सोच के साथ भारत सरकार ने कृषि सेक्टर को लगातार मजबूत किया है। करीब 10 करोड़ किसानों को 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि मिली है। MSP में हुए Reforms से अब किसानों को डेढ़ गुना तक रिटर्न मिल रहा है। इंस्टिट्यूशनल क्रेडिट कवरेज 75 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के क्लेम सेटल किए गए हैं। इसी तरह के अनेकों प्रयासों से किसानों का रिस्क बहुत कम हुआ है, और उन्हें एक बेसिक इकोनॉमिक सिक्योरिटी मिली है। इससे कृषि क्षेत्र का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आज खाद्यान्न और दालों से लेकर तिलहन तक देश रिकॉर्ड उत्पादन कर रहा है।

कार्यक्रम की संचालिका डॉ पूजा कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जाले, जोगियारा, मस्सा, बेलवारा से 211 किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना एवं इस पर चर्चा भी किया ।कार्यक्रम के दौरान फार्म मैनेजर डाँ चंदन कुमार,लैब असिस्टेंट शशि माला एवं केंद्र के अन्य कर्मी संजीव कुमार,अमरंजय कुमार, मनीष कुमार , अभय कुमार एवं अमन कुमार उपस्थित रहे ।