#MNN24X7 दरभंगा, 20 मार्च, एयरपोर्ट दरभंगा के सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में सिविल एन्क्लेव की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य के लिए बैठक आयोजित।
बैठक में एयरपोर्ट से बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कनेक्टिविटी के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों का डेमो डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तार से अवलोकन कराया गया।
प्रस्तुतीकरण में प्रस्तावित मार्गों की व्यवहार्यता,लागत, यातायात की सुविधा तथा क्षेत्रीय विकास पर संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रस्तुतीकरण का गहन समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक,एनएचएआई को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए,ताकि आमजनों को शीघ्र बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके। साथ ही संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ होने से न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।
बैठक में परियोजना निदेशक,एनएचएआई,महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एयरपोर्ट दरभंगा, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी दरभंगा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
