Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा/समस्तीपुर, 22 मार्च: ग्राम रसलपुर स्थित पप्पू सिंह के आवासीय परिसर में रविवार को ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह ने की, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि देश के 565 राजवाड़ों ने राष्ट्र की एकता के लिए अपना त्याग और समर्पण दिया है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज ने हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नीतियों के कारण सवर्णों को दोयम दर्जे का महसूस कराया जा रहा है और अब उन्हें एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सवर्ण समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग्यता का दमन जाति के आधार पर हो रहा है, जो चिंता का विषय है।

वहीं, क्षत्रिय महासभा के अनुमंडल संयोजक हीरा प्रसाद सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सवर्ण समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करे और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाए।

बैठक में सवर्ण नेताओं की चुप्पी पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

इस अवसर पर पवन राय, सोहन चौधरी, अनिल सिंह, रणधीर सिंह, इंद्रमोहन चौधरी, संजय राय, संपूर्णानंद रॉय, गौरीशंकर ठाकुर, ललित ठाकुर, नवीन सिंह, राघव झा, रमेश झा, अभय सिंह, गंगा प्रसाद चौधरी, गंगा झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।