#MNN24X7 समस्तीपुर, 9 अप्रैल, बी.आर.बी. कॉलेज,समस्तीपुर के बलिराम भगत महाविद्यालय में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती बृहस्पतिवार को हिंदी विभाग द्वारा मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो० जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री ने की। जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने महापंडित राहुल सांकृत्यायन के जीवन-दर्शन एवं घुमक्कड़ी पर प्रकाश डाला। बताया गया कि हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के साथ-साथ घुमक्कड़-शास्त्र और अनुवाद कार्यों के माध्यम से विभिन्न देश, समाज और भूगोल को जानने का अवसर मिला।
इस अवसर पर स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के छात्र-छात्राओं अभिषेक, विशाल, मृत्युञ्जय, रितु, नेहा, ज्योति, उन्नति, पूजा, प्रियंका, काजल, मुस्कान, सोनम, सरस्वती, सोनी, रूपा, सपना, सीता और संगीता सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। साथ ही प्रो० विकास कुमार, प्रो० शकील अहमद, डॉ० स्वीटी, डॉ० सीरीन, डॉ० शबनम, डॉ० विंध्याचल साह, एच० एन० शुक्ला, डॉ० बागीरथ, उलाष्टी, ज्योति प्रसाद, डॉ० नरेश, डॉ० ममता आदि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संजय प्रसाद ने किया।
