#MNN24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 12 अप्रैल, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तेज करने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने समेत 15 अप्रैल को राज्य सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव में समस्तीपुर शहर मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में निर्वाचक मंडल के सदस्यों से वोटिंग कराने, कल्याणपुर के वीरसिंगपुर में 18-19 अप्रैल को आहूत जिला सम्मेलन, 16-17-18 मई दरभंगा में आहूत राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर कोष संग्रह करने, पंचायत, लोकल कमिटी एवं शाखा की बैठक करने, सम्मेलन का प्रचार-प्रसार एवं पर्चा वितरण करने आदि का निर्णय लिया गया।
बैठक में विचार व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान- मजदूरों की बदहाली, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, राशन वितरण में गड़बड़ी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को संगठित किया जाएगा और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
प्रखंड कमिटी ने सभी पंचायतों में शाखा कमिटी सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का भी निर्णय लिया। साथ ही निकट भविष्य में प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।
बैठक में प्रखंड कमिटी के सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मनोज कुमार सिंह, मो० एजाज, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, ललन दास आदि उपस्थित थे।
