#MNN24X7 दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में 13 अप्रैल 2026 को आर्ट एंड क्राफ्ट स्किल लर्निंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ.आरती कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रियंका कुमारी ने बतौर प्रशिक्षक विद्यार्थियों को विभिन्न आर्ट एवं क्राफ्ट से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को रचनात्मक कार्यों के माध्यम से कौशल विकास के महत्व से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ.अतनु बनर्जी, डॉ.शुशोवन एवं कुमार मनीष की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।
सत्र 2025–27 के पीजी सेमेस्टर-2 के छात्रों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई-नई कलात्मक तकनीकों को सीखने में रुचि दिखाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करना था।
विभागाध्यक्ष डॉ.आरती कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
