#MNN24X7 दरभंगा, रिपोर्ट: नीरज कुमार राय।वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दरभंगा पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए चोरी एवं गुम हुए कुल 20 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने दरभंगा पुलिस के इस प्रयास की खुलकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस पहल से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि दरभंगा पुलिस आम जनता की सेवा, सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई से लोगों का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है।
