#MNN24X7 दरभंगा, रिपोर्ट नीरज कुमार राय पटेल पंचामृत बहुजन समाज जन जागृति मंच के तत्वावधान में दलित, महादलित, अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा समाज का महासमागम आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्लस टू उग्रनारायण सिंह किसान उच्च विद्यालय, पोखरभिंडा स्टेडियम, तारडीह में होगा।
आयोजक माधव सिंह पटेल ने बताया कि मिथिला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरती दरभंगा में यह महासमागम सामाजिक न्याय, अधिकार एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाग लेंगे।
कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो,अशोक महतो, नवादा विधायक अनीता महतो, पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह, मुकेश कुमार सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में यूजीसी एक्ट 2026, एससी-एसटी एवं ओबीसी की वर्तमान आरक्षण नीति, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण में कोटिवार आरक्षण, तथा एससी-एसटी और ओबीसी समाज की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
मौके पर श्याम सिंह, मुकुंद रंजन, उगन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
