NPS/UPS कर्मचारी हित मे नहीं । केवल OPS हीं मंजूर रत्नेश वर्मा।
पुरे देश में सभी के लिए एक समान पेंशन ब्यवस्था लागु हो ।-ECREU ई• सी• आर• ई• यू•
#MNN24X7 आज दिनांक-01/09/2026 दिन मंगलवार को स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के बीच NPS / UPS के विरोध स्वरुप ब्लैक डे ( काला दिवस ) मनाया गया।NMOPS द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के समर्थन में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांईज यूनियन के द्वारा पुरे पूर्व मध्य रेलवे जोन में आज एक सितम्बर क़ो काला दिवस मनाया जा रहा है। ई• सी• आर• ई• यू• यूनियन के केंद्रीय ( जोनल )संयुक्त महासचिव श्री रत्नेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे के सभी विभाग में अलग अलग से जाकर रेलकर्मीगण क़ो NPS / UPS के विरोध में ब्लैक डे का बैच लगाकर किया गया।

ब्लैक डे कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेवाजी की गयी। पूर्व मध्य रेल जोन का एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ( निबंधन संख्या -4065 ) क़े द्वारा नए लेबर कोड की वापसी, निजीकरण खत्म करने, पुरानी – पेंशन की बहाली तथा कुछ अन्य मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। यूनियन के केंद्रीय (जोनल) संयुक्त महासचिव सह इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन के राष्ट्रीय स• महासचिव श्री रत्नेश वर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना OPS लागु करने , निजीकरण / निगमीकरण, नई श्रम नीति का विरोध आदि रेलवे कर्मचारी हितों के सभी मुद्दों के समर्थन में आज के ब्लैक डे एवं आगे के कार्यक्रमों द्वारा उचित मुकाम हासिल किया जायेगा। NMOPS द्वारा NPS / UPS के विरुद्ध 25 सितम्बर -2026 क़ो लखनऊ में आदरणीय विजय बंधु जी के नेतृत्व में हो रहे विशाल रैली में रेलकर्मी की भागीदारी हेतु भी अपील की गयी । कर्मियों का पेंशन, वेतन बढ़ोत्तरी,भत्ता, बोनस, ड्यूटी रोस्टर आदि मांगने कि चीज नहीं है। यह एक अधिकार है जिसे सरकार को स्वम लागु करना चाहिए।

वर्मा ने कहा कि ECREU द्वारा लेबर कोड की वापसी , पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण बंद करने हेतु निर्णायक आंदोलन का आह्वान किया गया है , जिसके समर्थन में ECREU के बैनर तले पुरे रेल जोन से हजारों की संख्या में रेलकर्मी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सरकार क़े द्वारा पहले NPS और अब UPS ला दिया गया है। O. P. S. कि चर्चा तक नहीं हो रही है। पुरे देश में सभी सरकारी कर्मियों , मंत्री , सांसद , बिधायकगण , सबके लिए एक ही पेंशन ब्यवस्था OPS सभी के लिए होनी चाहिए।

कार्यक्रम में रेलवे के सभी विभाग से भागीदारी करनेवालों में श्री रत्नेश वर्मा, श्री रामानंद कुमार , जैकी कुमार , अंगद राम , रफीक आलम , सुरेश यादव , सोनू कुमार , अजीत कुमार , सित्तू कुमार , राकेश कुमार, राहुल कुमार , कृष्णा कुमार, शिवम् कुमार , धर्मनाथ कुमार, संजय कुमार, ओम शंकर , शाकिर हुसैन , कृष्ण कुमार यादव , उमेश कुमार राय, धन्यजय कुमार आदि थे।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) / इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन के द्वारा रेलकर्मियों से जुड़े निम्न अहम मुद्दे पर सरकार से उचित समाधान करने की मांग की गयी है।
मुद्दे –
1) पूंजीवाद परस्त चारों लेबर कानून को निरस्त किया जाय ।
2) NPS/UPS को समाप्त कर OPS लागू किया जाए ।
3) रेलवे में प्रतिवर्ष 2% इंप्लाई के पोस्ट को सरेंडर करने के आदेश पर अविलंब रोक लगाया जाय ।
4) रेलवे में सभी रिक्तियों को रिक्रूटमेंट / प्रमोशन के द्वारा अविलंब भरा जाय ।
5) रेलवे में कई विभागों के कार्यों को आउटसोर्स द्वारा कराना बंद किया जाय इसकी जगह नई रिक्रूटमेंट कर बहाली किया जाय ।
6) समान काम समान वेतन के तहत रेलवे में कार्यरत ठेका मजदूरों को समान वेतन दिया जाय ।
7) 8वाँ वेतन आयोग में पति-पत्नी, 2 बच्चे एवं बूढ़े मां-बाप (कुल 6 व्यक्ति) को आधार मानकर वेतन का निर्धारण किया जाय । वेतन निर्धारण फिटमेंट फेक्टर 3.5 गुना रखा जाए।
8) 2025–2026 के P.L.B. बोनस का भुगतान सातवें वेतन आयोग के वेतन को nआधार मानकर किया जाए।
9)14/2 काला कानून को तत्काल समाप्त किया जाय ।
10) 55/30 के सर्विस रिव्यू पर रोक लगाया जाए ।
11) ट्रेफिक पॉइंट्समैन , सभी गेटमेंन, सिग्नल एवं टेलिकॉम , TRD, C&W सहित सभी विभागों में आठ घंटा ड्यूटी रोस्टर लागु किया जाए।
12) सिग्नल एवं टेलीकौम विभाग में अनुमोदित आठ घंटा (लगातार) का ड्यूटी रोस्टर एवं नाईट फेलियर गैंग का प्रावधान हो। नए यार्ड स्टिक के आधार पर अनूरक्षण कराया जाए ।
13) सभी स्टेशनो पर आवश्यकनुसार टी•टी •ई• ट्रांजिट रूम, सिग्नल मेंटेनर रूम, टेलिकॉम मेंटेनर रूम, रनिंग स्टॉफ रेस्ट रूम आदि बनवाया जाए।
14) सभी एल • सी • गेट पर C.C.T.V. लगाया जाए।
15) टी •ए •, NDA, O.T., C. T. A., शिक्षण शुल्क भत्ता, वर्दी भत्ता आदि भत्तो क़ो समय से वेतन में लगाया जाए।
16) रेलवे बोर्ड क़े निर्देश क़े अनुसार सभी ओपेन लाइन कर्मचारियों क़ो सेफ्टी शु, विंटर जैकेट, रेनकोट, बॉटर बोतल समय से मुहैया कराया जाए।
17) सेफ्टी कैटेगरी क़े स्टाफ क़े लिए सेक्शन में त्रेमासिक फेमिली सेमिनार का आयोजन किया जाए।
18) रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ट्रेक क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी विभाग क़े कर्मचारीयों क़ो अविलम्ब जीवन रक्षक यन्त्र दिया जाए।
19) सभी कर्मचारियों क़े लिए रेलवे आवास, गैंग हट, टूल कक्ष सह विश्राम कक्ष बनवाया जाए।
20) रेलवे इम्पैनल्ड अस्पतालो में UMID कार्ड क़े आधार पर बिना रेफर के कैशलेस ईलाज हो।
21) ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार करके पारदर्शी बनाया जाए। प्रायोरिटी लिस्ट / नेमनोटिंग क़े अनुसार ट्रांसफर हो। तथा अफसरशाही बंद हो। पूर्व में हुए सभी प्रसासनिक ट्रांसफर कि उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए।
22) सभी विभाग क़े सेफ्टी से जुड़े आर्टिज़न स्टाफ क़ो रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता दिया जाए। वर्तमान रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता में नियमों के तहत बढ़ोतरी किया जाए।
23) सभी दर्दनाक रन -ओवर हादसों की न्यायिक / C. I. D./ सी•बी•आई• जाँच कराई जाए तथा सभी रेल कर्मचारियों क़ो एक करोड़ का बीमा किया जाए।
24) L. D. C. E. एवं G. D. C. E. परीक्षा प्रत्येक वर्ष लिया जाए।
25) रनिंग कर्मचारियों के BOS को संशोधित करके ड्यूटी ऑवर को कम किया जाए ।
26) रनिंग कर्मचारियों के लिए लागु RAC-1980 फार्मूला को हुबहू लागु करके मायलेज भत्ता दिया जाए।रनिंग भत्ता आयकर से मुक्त हो।
27) बेवजह किए जा रहे ट्रांसफर, चार्जेशीट, सस्पेंशन, रिमूभल, छुट्टी / प्रमोशन / एरियर-भत्ता /वेतन आदि रोकने कि उच्चस्तरिए जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई कि जाए।
28) ट्रेक – निरीक्षण कार्य में की-मैन के साथ एक सहयोगी निगरानीकर्ता उपलब्ध कराया जाए।
29) बड़े अस्पतालो के निकट / बड़े शहरों में/ पर्यटन स्थल में रेलवे का हॉलिडे होम स्थापित किया जाए।
30) TTE/TTI/CTTI कैटेगरी को रनिंग भत्ता प्रदान किया जाए।
31) 01-01-2020 से 31-06-2021 तक 18 माह के D.A. एरियर का भुगतान किया जाए।
32) लार्जेश स्कीम को पुनः लागु किया जाए।
33) पेट्रोल मैन का बीट स्थाई रूप से सिंगल लाइन में 02 किलोमीटर और डबल लाइन में 01 किलोमीटर किया जाए।
34) सभी विभाग के कर्मचारियों को MACP का लाभ प्रत्येक पांच (05) वर्ष पर दिया जाए।
35) महिला रेल कर्मचारियों को प्रत्येक माह नेचुरल-लिव, तथा कार्यस्थल पर अलग शौचालय वाशरूम आदि सुविधा दिया जाए।
36) रेल कर्मचारियों के सभी स्थानीय समस्या, रेलवे आवास, अस्पताल, विजली, पानी आदि कि जाँच करके इसे अभिलंब दूर किया जाए !
37)प्रत्येक वर्ष के शुरुआत में सभी विभागों के कैटेगरी वाइज प्रमोशन परीक्षा का कैलेंडर , ट्रांसफर प्रायोरिटी लिस्ट , प्रशिक्षण का कैलेंडर जारी किया जाए।
38)सभी जंक्शन स्टेशनों पर, बड़े स्टेशनों पर हर छह माह में उमीद कार्ड , HRMS – पास , I. CARD, सर्विस बुक सुधार , पेंशन , अनुकम्पा अदालत आदि का शिविर लगाया जाए।
39) रक्सौल तथा सीतामढ़ी में. रेलवे का चिकित्सा केंद्र बनवाया जाए।
40) सभी जंक्शन स्टेशनो पर कर्मचारी विश्रामालय Staff Rest Room बनवाया जाए।
41) स्थानीय मुद्दे :–
साईकिल भत्ता का एरियर भुगतान किया जाए ।
Level-5 से निचे के स्टाफ से कि मैन और मेट का कार्य नहीं कराया जाए
सभी लंबित स्थानांतरण आवेदन का निपटारा प्रायोरिटी आधार पर किया जाए।
