Breaking News

गया जिला के बांकेबाज़ार में पेट्रोल भरने के बाद पैसा मांगने पर बदमाशों ने फूंक डाला पेट्रोल पंप, और एक बस और एक मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले।

गया के बाँकेबाज़ार के तरमन मोड़ के पास स्थित अनन्या पेट्रोल पंप को मंगलवार  की  देर रात में अपराधियों ने आग लगा दिया। पंप पर खड़ी आरपीएस स्कूल की एक वाहन एवं पंप मालिक के खड़े एक मोटरसाइकिल को भी किया आग के हवाले ।

घटना के संबंध में पंप के मालिक विजय कुमार सैनिक ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 9 बजे दो मोटरसाइकिल से चार की संख्या  में अपराधी पंप पर आकर दोनों मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया। पैसा मांगने पर नोज़ल मैन को पिस्टल दिखाते हुए गाली गलौज करने लगा। उसे 10 लाख रुपया लेवी का पर्चा  देते हुए डुमरावा महापुर रोड की ओर भागने लगा ।

पेट्रोल पंप के कर्मी द्वारा बाँकेबाज़ार पुलिस को सूचना देकर भागने वाली रोड में देल्हो गांव के ग्रामीणों को सूचना दी। देल्हो गांव के ग्रामीणों द्वारा रोड को गांव के शादी में आये डीजे को रोड पर खड़ा कर रोड को अवरुद्ध कर दिया गया। रोड अवरुद्ध देखकर अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। बाद में लगभग रात 12 बजे पुनः पेट्रोल पंप पर आकर वही लोग आग लगा दिया ।

थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि दो मोटरसाइकिल से चार आदमी  9 बजे अनन्या पेट्रोल पंप पर आकर पहले तेल लिया । मांगने पर पैसा नही दिया। बाँकेबाज़ार की जाकर अपराधी माहपुर रोड में घुसकर भाग रहे थे सूचनोपरांत पीछा किया उसके पूर्व देल्हो के ग्रामीण को सूचना मिल चुकी थी।ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ा। उनलोगों के पास से दो पिस्टल और मोटरसाइकिल छीन लिया गया लेकिन सभी फरार हो गए। 
बाद में वही लोग गुस्सा में आकर 12 बजे रात में पेट्रोल पंप एवं वहाँ खड़ी एक स्कूल एवं मोटरसाइकिल में आग लगाकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के मालिक विजय कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।छानबीन किया जा रहा है । कोई लूटपाट की बात नही बताई गई और न इसके पूर्व कोई लेवी की मांग की गई थी।