दरभंगा। लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास दरभंगा की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आयोजित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी,सुरेंद्र विवेक,राष्ट्रीय महासचिव, शहनवाज अहमद कैफी,सह प्रभारी,नंदलाल पासवान, जिलाध्यक्ष,देवेंद्र झा, युवा जिलाध्यक्ष ,दरभंगा, प्रवीण पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागन मौजूद थे।

मौके पर कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी,सुरेंद्र विवेक ने कहा यह बैठक बिहार के सभी 40 जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के माध्यम से लगातार समीक्षा जारी है। उन्होंने कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए क्या कार्य किए जा रहे हैं इतना कार्य हुआ और आगे की तरह कार्य बाकी है। वहीं उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को किसी तरह की कोई समस्या क्या परेशानी आ रही है तो वह सीधे तौर पर अपनी बातों को रख कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे कार्य कर सकते हैं।

प्रदेश महासचिव लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ नेता शहनवाज अहमद कैफी ने कहा हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी लगन और समर्पण के साथ पार्टी के विकास और मजबूती के लिए काम कर रहे हैं उन्होंने कहा पार्टी के सभी अस्तर के कार्यकर्ता जिस पर जिला स्तर से लेकर युवा और छात्र और महिला कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पार्टी के प्रति समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं आने वाले समय पर पार्टी को काफी मजबूत बनाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा हमारे पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की छवि देखी जा सकती है आज बच्चा बच्चा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना रखता है।

रिपोर्ट.. नीरज कुमार राय