दरभंगा नगर थाना परिसर में कल प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में सदर अंचलाधिकारी के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। इस जनता दरबार में कई लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपस्थित अधिकारीयों के पास रखा।
दरभंगा की प्रमुख समस्याओं में जमीन विवाद एक है। इस जनता दरबार में भी इसी सबसे बड़ी समस्या यानी जमीनी विवाद की ही प्रमुखता थी। अंचलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं को बारी बारी से सुना और सभी को दिशा निर्देश देते नजर आए। वही उपस्थित लोगों ने कहा कि यहां थाना स्तर पर हम लोग की सुनवाई होती है।
22 May 2022
