Breaking News

कल आपने आवास से करेंगे आगे की रणनीति का एलान

दरभंगा – लगातार पिछड़े और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने की वजह से परेशान और हताश भ्रष्ट सियासी गैंग ने श्री नज़रे आलम पर 307 का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर , 2 हफ्ते पहले गिरफ्तार करवा दिया था। खाकी और खादी का गठजोड़ बहुत दिनों से श्री नज़रे आलम की आवाज बंद करने की कोशिश में था, जिसके लिए कई बार पूर्व में भी प्रयास हो चुका है, पर हर बार मजबूती के साथ श्री नज़रे आलम बचते रहे और बिना डरे सच बोलते रहे।

इस बार सुनियोजित ढंग से रात के 10 बजे महिला पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुस कर भय का माहौल बनाया गया और आनन फानन इनकी गिरफ्तारी कर ली गई थी।

आपको बता दें कल ही श्री आलम को जमानत मिल गई थी, और आज वो कारागार से शाम 6 बजे रिहा हुए। गेट पर उनका स्वागत करने सैकड़ों की संख्या में 2 दर्जन से ज्यादा गांव और दरभंगा नगर के लोग मौजूद थे। राजद के वरिष्ठ नेता उदय शंकर यादव ने भी हर्ष उल्लास के साथ उनका स्वागत किया। उनसे मिलने जेल गेट से लेकर उनके आवास तक लोग जुटे इसमें समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद थे।

हमें न्याय प्रक्रिया पर भरोसा है कि हमारे नेता पूरी तरह से निर्दोष साबित होंगे और दुश्मनों का मुंह काला होता रहेगा। सामाजिक न्याय की हमारी लड़ाई निकट भविष्य में और जोरदार तरीके से आगे बढ़ेगी।

इसी क्रम में कल दरभंगा हवाईअड्डा स्तिथ आवास पर दिन के 11 बजे बड़ी संख्या में अपने मित्रों और कार्यकर्ताओं से मिल कर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी और प्रेस के बंधुओ को संबोधित किया जाएगा।