बेनीपुर दरभंगा:- आज दिनांक 23 मई 2022 को नव चयनित शिक्षकों के संघर्ष शील शिक्षक संघ बिहार के बैनर तले दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड में दुर्गा मंदिर प्रांगण में मीटिंग आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष रौशन झा, प्रदेश सचिव कुंदन अनिमेष , प्रदेश उप कोषाध्यक्ष सुधाकर झा की मौजूदगी में प्रखंड स्तरीय टीम का गठन हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष निरंजन स्वामी, प्रखंड महिला अध्यक्ष किरण कुमारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जयशंकर झा, प्रखंड महासचिव सुमित कुमार, प्रखंड सचिव मनोरम कुमारी, प्रखंड संयोजक निकेश कुमार, प्रखंड प्रवक्ता स्वेता कुमारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष धीरज कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया। साथ ही साथ मीटिंग में राकेश मंडल, संतोष कुमार, पूजा यादव, ज्योत्सना कुमारी, प्रियंका कुमारी व अनामिका कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।