Breaking News

28 मई को वार्डवार निर्वाचक का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।

28 मई से 10 जून तक प्राप्त की जाएगी दावा/आपत्ति।

23 जून को होगा निर्वाचक सूची का अन्तिम प्रकाशन।

दरभंगा, 27 मई 2022 :- उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्पकर कुमार ने आम सूचना निर्गत करते हुए कहा है कि नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 अन्तर्गत दरभंगा जिला के 06 नगर निकायों यथा – नगर निगम, दरभंगा के 48 वार्ड, नगर परिषद्, बेनीपुर के 29 वार्ड, नगर पंचायत, हायाघाट के 17 वार्ड, नगर पंचायत, बहेड़ी के 15 वार्ड, नगर पंचायत, भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) के 10 वार्ड तथा नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 13 वार्ड में आम निर्वाचन होना है।
 
उन्होंने कहा कि उक्त नगरपालिका निर्वाचन हेतु वार्डवार निर्वाचक सूची का विखंडन कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह विखंडन अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर 05 जनवरी 2022 को विधान सभा निर्वाचन हेतु तैयार अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक सूची के आधार पर किया गया है।
 
कहा कि 28 मई 2022 को वार्डवार निर्वाचक का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक सूची को त्रुटिरहित बनाने हेतु प्रारूप प्रकाशन के पश्चात् 28 मई से 10 जून तक दावा/आपत्ति प्राप्त की जाएगी। वहीं 04 जून से 16 जून के बीच प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन कर लिया जाएगा तथा 23 जून को अन्तिम रूप से निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं रिवाईजिंग अथॉरिटी का गठन किया गया।
 
नगर निगम, दरभंगा, नगर पंचायत, हायाघाट, नगर पंचायत, बहेड़ी एवं नगर पंचायत भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) के लिए स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं नगर परिषद्, बेनीपुर के लिए शम्भू नाथ झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर को तथा नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए संजीव कुमार कापर, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल को निर्वाचनक निबंधन पदाधिकारी बनाया गया है।
 
इसके साथ ही नगर निगम, दरभंगा के वार्ड नम्बर – 01 से 40 एवं वार्ड नम्बर – 42 के लिए विजय कुमार सौरव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर दरभंगा को प्राधिकृत पदाधिकारी/रिवाईजिंग अथॉरिटी बनाया गया।
 
वहीं वार्ड नम्बर – 41 एवं वार्ड नम्बर – 43 से 48 के लिए अलख निरंजन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर को, नगर पंचायत, हायाघाट के वार्ड नम्बर – 01 से 17 तक के लिए रागिनी साहू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट को, नगर पंचायत, बहेड़ी के वार्ड नम्बर – 01 से 15 तक के लिए गंगा सागर सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी को, नगर पंचायत, भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) के वार्ड नम्बर – 01 से 10 तक के लिए राजीव रंजन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को, नगर परिषद्, बेनीपुर के वार्ड नम्बर – 01 से 15 तक के लिए अमोल मिश्र, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर तथा वार्ड नम्बर – 16 से 29 तक लिए भुवनेश्वर झा, अंचलाधिकारी, बेनीपुर को, नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के वार्ड नम्बर – 01 से 05 तक के लिए अबु परवेज हैदर हैदरी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बिरौल को तथा वार्ड नम्बर – 06 से 13 तक के लिए किशोर कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्था पूर्वी को प्राधिकृत पदाधिकारी/रिवाईजिंग अथॉरिटी बनाया गया।
  
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति की आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उस वार्ड विशेष में रहते हैं, किन्तु उनका नाम विधान सभा की मतदाता सूची में नहीं है तथा मतदाता बनने की योग्यता रखते हैं, तो मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र – 2 में जन्म तिथि तथा आवास प्रमाण-पत्र के साथ 28 मई से 10 जून 2022 के बीच आवेदन देना होगा, जाँचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार नाम संशोधन हेतु प्रपत्र – 2ए तथा विलोपन के लिए प्रपत्र – 3 में आवश्यक कागजात के साथ आवेदन दिया जा सकता है।