Breaking News

दरभंगा। आज तीसरे दिन का0सि0द0सं0 विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ दरभंगा द्वारा धरना स्थल पर कर्मचारियों के समर्थन में मिथिला लोक कला मंच दरभंगा के सैकड़ों छात्राए पहुंचकर कर समर्थन किया और कहा कि अगर ऐसे कुलसचिव को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इसमें मंच के खुशी कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, मुस्कान खातुन, कुमकुम कुमारी,आचल कुमारी, गुनगुन कुमारी पायल कुमारी के साथ साथ सैकड़ों छात्राए धरना दिया। पेंशनर समाज कर्मचारी संघ का0 सि0द0 सं0 विश्वविद्यालय दरभंगा के पेंशनर्स समाज के संयोजक रघुनंदन लाल कर्ण लिखित समर्थन दिया। आगे आंदोलन कार्यक्रम जारी रहेगा

आज तक विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा न कोई कार्रवाई कुलसचिव महोदय पर किया गया है और न ही कर्मचारी संघ को वार्ता हेतु बुलाया गया है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। आज धरना में अनिल कुमार झा अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव,डा0 रविन्द्र कुमार मिश्र संगठन मंत्री, किशोर कुमार पुर्वे ‌, कुंदन भारद्वाज, विजय कुमार यादव, हरिकृष्ण चौधरी,मो0 नसीरुद्दीन श्रमण कुमार के अलावे सभी कर्मचारी धरना रहे।