दरभंगा। नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दरभंगा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र के नेतृत्व में बिरौल नगर पंचायत के खादी भंडार से शहीद स्मारक भगत सिंह चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने धन्यवाद यात्रा निकाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए दर्जनों महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है। खास करके मिथिला के क्षेत्र में मखाना की खेती के बढ़ावा देने के लिए बजट में जो 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आज उसका परिणाम है कि मखाना की खेती का विस्तारीकरण हो रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार गरीब हितैषी सरकार है।

धन्यवाद यात्रा में भाजपा जिला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स, राधेश्याम झा, सुनील झा, महावीर सिंह, रंजीत झा, राजकुमार सहनी, मनोज यादव, शंभू झा, अजय सिंह, वेचन मांझी, शिवजी यादव, देवचन्द्र मिश्र, प्रदीप प्रधान, सुवीत पाठक,रतन मिश्र, पप्पू प्रधान, कन्हैया झा, रामप्रवेश चौपाल, गंगा पासवान, शंकर झा, भगवान ठाकुर, महेश झा, कृष्ण चंद्र पौद्दार, विरेन्द्र सिंह, प्रवीण पौद्दार, मंजय सदा, रविंद्र मिश्र, हीरानंद झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और किसानों ने यात्रा में भागीदारी ली।