Breaking News

आज दिनांक 8/06/2022 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरि सहनी को विधान परिषद के प्रत्याशी बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि हरि सहनी ने अपने कर्त्तव्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किया। पंचायत अध्यक्ष से दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष,जिला परिषद के अध्यक्ष, भाजपा पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री के पद का निर्बाह किये। आज श्री सहनी न केवल निषाद समाज बल्कि सभी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय है। उनके कुशल नेतृत्व का लाभ न केवल पार्टी को बल्कि पूरे निषाद समाज को मिलेगा।


डॉ अशोक कुमार यादव सांसद मधुबनी ने अपने बंगाली टोला स्तिथि निवास स्थान पर श्री सहनी को मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए कहा कि हरि सहनी को पार्टी ने टिकट देकर यह साबित किया कि एक गरीब परिवार जो मछली का कारोबार कर जीवन निर्भाह करता था। उसको उचित सम्मान देने का कार्य किया गया। यह न केवल दरभंगा बल्कि पूरे बिहार के निषाद समाज को सम्मानित करने का कार्य भाजपा ने किया है। हम आशा व्यक्त करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व का लाभ पूरे पार्टी को आने बाले चुनाव में मिलेगा ।

उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने बाले में ज्योति कृष्ण झा, लवली,अजय पासवान ,अमलेश झा, सचिन जैन,संजीव गुप्ता ,राजेश रंजन, अविनाश साह ,कन्हाई पासवान,ध्रुव मंडल ,अभय झा ,संजीव साह आदि शामिल थे।