दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी व अंचलाधिकारी समेत प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के योजनाओं एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समस्याओं का समीक्षा बैठक किया।

बैठक में विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने बहेड़ी प्रखंड के आमजनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए ससमय उनके कार्यों के निष्पादन करने का हिदायत दिए। साथ ही साथ क्षेत्र की कई अहम समस्याओं का भी निपटारा किये। वहीं केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की भी सभी विभागों का बारी-बारी से समीक्षा किये तथा सरकार के द्वारा मिल रहे लाभों को जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाने का निर्देश दिए।

इसके बाद प्रखंड के एक एक विभाग की संचालित योजनाओं एवं अपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा किये जिसमें आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यों में काफी खामियां उजागर हुई जिससे विधायक डॉ. प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए उनके कार्यो एवं कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का शख्त हिदायत दिए।

साथ ही उन्होंने करे लफ्जो में हिदायत देते हुए कहा कि यदि जनता का कार्य समय पर नहीं किया गया, तो ये किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथा जो भी योजनाएं अपूर्ण है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने का भी हिदायत दिए। साथ ही बैठक में उपस्थित एनडीए के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भी क्षेत्र की समस्याओं को विधायक एवं पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौपाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिपिन सिंह, अमरनाथ राय, अमरेश झा, चंदेश्वर लालदेव, राधारमण मंडल, रामविलास मंडल,भैरब झा, कमलेश मंडल, गौतम राय, रामनाथ ठाकुर, कृष्णदत्त प्रसाद ठाकुर, सुरेंद्र यादव, राणा शुभंकर सिंह, दिनेश सिंह, जगन्नाथ साह, रामनाथ लालदेव, अमित यादव, फूलों राम, प्रदीप कुमार, मनोज चौपाल, श्याम पासवान आदि उपस्थित थे।