11 जून को भाकपा(माले) मनाएगी करजामुक्ति दिवस, निकेलगा मार्च।

दरभंगा 9 जून 2022 भाकपा(माले) जिला कार्यालय में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अद्यक्षता भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया। बैठक में समस्तीपुर के विद्यापति नगर व वैशाली के पातेपुर में कर्ज से परेशान होकर किये गए आत्महत्या पर विस्तार से चर्चा किया गया। तथा मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

बैठक में नंदलाल ठाकुर, सदीक भारती, अबधेश सिंह, प्रिंस राज, गंगा मंडल, साधना शर्मा, कामेश्वर पासवान, राजा कुमार, सहित कई लोग शमील थे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर में कर्ज में दबे रहने के कारण एक ही परिवार के 5 लोग आत्महत्या कर लिए, ठिक इसी प्रकार की घटना वैशाली जिले के पातेपुर का है। लेकिन सरकार कुछ बोलने से परहेज कर रही है। आज देश के अंदर अडानी-अम्बानी का कर्ज माफ किया जा रहा है लेकिन गरीब लोगों के कर्जा नही चुकाने के चलते घर में ताला बंद कर दिया जा रहा है। आज बिहार के दलित-गरीब कर्ज के बोझ तले दबे हुए है। भयावह स्थिति में जीने को मजबूर है। लेकिन सरकार को कोई चिंता नही है।

श्री यादव ने सरकार से मांग किया कि विद्यापति नगर और पातेपुर की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा मृतक के परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा व सभी गरीबो को सभी तरह के कर्ज माफ करने की मांग की है।