Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, फेसबुक पर हुए प्यार के चक्कर में लड़का पहुंचा जेल, लड़की की मां ने लगाया अपहरण का आरोप। यह मामला है दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का जहां लड़की की माँ ने लड़के पर लगाया बेटी के अपहरण करने का आरोप।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 8 में रहने वाली रेखा देवी ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप वार्ड 3 के रमेश बारी के पुत्र सूरज कुमार पर लगाया है। जहां थाना पर आवेदन देते हुए उन्होंने कहा है कि मेरी पुत्री को सूरज कुमार ने अपरहण कर लिया है और अब अपहरण के बाद फिरौती की मांग भी कर रहा था। साथ ही 200000 रुपया नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दे रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस लड़का और लड़की दोनों को पकड़ कर थाना ले आई। जहां मामले की अनुसंधान कर लड़के को जेल भेज दिया गया है।