Breaking News


#MNN24X7 दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लाइट हाउस के पास से दिनदहाड़े खड़ी वेगनआर कार से अज्ञात चोरों द्वारा कार में रखी बैग से 15 हजार रुपए व सैमसंग कंपनी का ब्लूटूथ लगभग 25 हजार चोरी का मामला प्रकाश में आया है। वही चोरो की तस्वीर पास में लगी दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। इस बाबत पीड़ित खजासराय निवासी सलमान करीम ने लहेरियासराय थाना में आवदेन दिया है।

वही सलमान करीम ने बताया की बीते 21 दिसंबर को अपना वेगनआर कार लेकर लाइट हाउस के पास गाड़ी पर स्टी कर लगवाने गया था। और भूलवश चाभी गाड़ी में ही छुट गया था। जिसके बाद अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद डायल 112 की गाड़ी को गस्त करने के दौरान पुलिस को शास्त्री चौक के निकट सड़क के किनारे बैग मिला। जो 112 के द्वारा मुझे मिला परंतु बैग में रखा पैसा और ब्लूटूथ गायब था।