Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, दरभंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत सभी एएनएम को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आईयुसीडी (IUCD) की सेवा प्रदान करने हेतु डॉक्टर रौनक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएसआई इंडिया के सहयोग से किया गया। अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी (IUCD)अंतर्गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण की सेवा प्रदान किया जाएगा।