Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, आगामी 12 मार्च को प्रस्तावित अधिषद यानी सीनेट की बैठक की तैयारी को लेकर रविवार 10 मार्च को अधिकृत साप्ताहिक अवकाश रहने के बावजूद संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय खुला रहेगा। यानी यहां के सभी विभागों व शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह रविवार को भी काम काज होगा।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि
पूर्व की तरह इस अवकाश को भी भविष्य में समायोजित कर दिया जाएगा। इस आशय का कार्यालय आदेश डीआर डॉ सुनील कुमार झा ने जारी कर दिया है।