Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 जून को सिंडिकेट की बैठक प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर कुलपति के आदेश से साप्ताहिक अवकाश की तिथि रविवार 18 जून,23 को मुख्यालय समेत, पीजी, शिक्षा शास्त्र समेत सभी शाखाएं खुली रहेंगीं और सामान्य दिनों की भांति यहां काम काज निपटाए जाएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इस अवकाश को भविष्य में सामंजन कर दिए जाने का निर्णय लिया गया है।