Breaking News

#MNN@24X7 जमशेदपुर : टाटा स्टील ने 3 मार्च शुक्रवार को अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को उनकी 184वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।जिन्हें ‘भारतीय उद्योग का जनक’ भी माना जाता है। वहीं संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह प्रमुख कार्यक्रम हर साल 3 मार्च को जमशेदपुर में सामुदायिक कल्याण के साथ एक औद्योगिक भविष्य के संस्थापक के दृष्टिकोण को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष के समारोह का थीम “ग्रीनोवेशन – मेक टुमॉरो ग्रीन” था।शहर में आज हुए कार्यक्रम में नोएल एन टाटा, वाइस चेयरमैन, टाटा स्टील और टीवी नरेंद्रन, सीईओ सह एमडी, टाटा स्टील उपस्थित थे। इस अवसर पर कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन के सदस्य भी उपस्थित रहे। टाटा स्टील जनरल ऑफिस वर्क्स मेन गेट पर आयोजित कार्यक्रम संस्थापक को वाईस चेयरमैन, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन के सदस्यों, ग्रुप कंपनी के अधिकारियों और शहर के नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुआ।

इसी तरह बिस्टुपुर पोस्टल पार्क में जमशेदपुर के नागरिकों को अपने संबोधन मेंनोएल एन टाटा ने कहा कि“आज हम अपने संस्थापक की अग्रणी भावना का जश्न मनाते हैं,जिन्होंने इस प्रेरक शहर की स्थापना की।साथ ही नेतृत्वकर्ताओं की पीढ़ियों के मार्गदर्शन, जिनमें से प्रत्येक ने राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। न केवल औद्योगीकरण में बल्कि सामुदायिक सहयोग में भी।

नोएल एन टाटा ने स्टीलेनियम हॉल के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का भी दौरा किया, जहां इस वर्ष की थीम ‘ग्रीनोवेशन’पर प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। वाइस चेयरमैन ने इंटीग्रेटेड रिमोट ऑपरेशंस सेंटर और एसएनटीआई टेक एक्स 2023 में तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। वाइस चेयरमैन ने आज टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

(सौ स्वराज सवेरा)