Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज दिनांक 01/10/2023 को सरायरंजन प्रखंड के लाट वसेपुरा एवम् नौआ चक पंचायत में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत के सौजन्य से एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रम दान का आयोजन किया गया।

जिसमें पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि ,सफाई कर्मी एवम् समुदाय के लोगो ने एक घण्टे स्वच्छता पर अपना श्रम दान किया एवम् स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मौके पर लाट वासेपुरा पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार,सुपरवाइजर कुंदन कुमार,नौआ चक के मुखिया महेंद्र राय ,सुपरवाइजर कौशल कुमार,रामबिलास दास,पंचायत स्वच्छता कर्मी एवम् संस्था से आदित्य कुमार गिरि उपस्थित रहे।