MNN24X7 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लड़कियों के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ लड़कियां रात में खाना खाने के बाद सोने चली गयी। सुबह परिजनों ने देखा तो वो कमरे में नहीं थी। पांचों लड़कियां दोस्त हैं।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला की दो लड़कियां रात में खाना खाने के बाद सोने चली गयी।अगले दिन शुक्रवार को परिजन जब उनके कमरे में गए तो दोनों लड़कियां कमरे में नहीं थी।पहले तो परिजनों ने खूब खोजबीन की।जब उनकी सहेलियों से पूछने का प्रयास परिजनों ने किया तो पता चला कि वे भी गायब है।परिजनों ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी चिलुआताल विनय सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक और हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र से दो और लड़कियां गायब हैं।

गोरखनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्षीपुर से लड़की गायब हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। हरपुर बुदहट थाना प्रभारी राम बहादुर यादव ने बताया कि एक महिला थाने पर आई थी शिकायत लेकर कि उसकी बेटी गायब है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।

(सौ स्वराज सवेरा)

Web development Darbhanga