MNN24X7 महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल से एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसमें दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।पति ने पुलिस में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने प्रेमी दो बच्चों और उसकी मां को बरामद कर लिया।उसके बाद थाने लाया गया। जहां महिला बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से यहीं के रहने वाले एक व्यापारी से हुई।व्यापारी की जूते-चप्पल की दुकान है। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़नी शुरु हुई और फिर इसके बाद दोनों ने मिलना जुलना शुरु कर दिया।एक साल में ही दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। पति के विरोध पर आए दिन उससे मारपीट होनी शुरु हो गयी। तीन जनवरी की शाम पत्नी आठ वर्ष की बेटी और छह वर्ष बेटे के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने बहुत खोजबीन की,लेकिन महिला और बच्चे नहीं मिले।इसके बाद पति ने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने खोजबीन की और प्रेमी, महिला और उसके बच्चों को बरामद कर लिया। बरहाल महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। महिला को उसके माता-पिता के साथ भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला,बच्चों और प्रेमी सभी को बरामद कर लिया गया है। महिला को उसके पति के साथ जाने के लिए कहा गया,लेकिन वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला को समझाया गया और उसके माता-पिता के साथ भेज दिया गया।

(सौ स्वराज सवेरा)