Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक स्टेशन रोड स्थित रालोजपा नगर कार्यालय में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती ज्ञान दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनायी गई।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित ज्ञान दिवस कार्यक्रम में रालोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वप्रथम उनके तैल्य चित्र पर पुष्प व माला श्रद्धा-सुमन के साथ अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजा पासवान व संचालन रालोजपा नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजा पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का संपूर्ण जीवन समाज के वंचितों व शोषितों के उत्थान एवं न्याय के लिए समर्पित रहा है।

मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष राजा पासवान, महिला जिला अध्यक्ष रीना साहनी, रालोजपा के राष्ट्रीय सचिव कुणाल राम, दलित सेना जिला अध्यक्ष अर्जुन पासवान, जिला उपाध्यक्ष बंटी जसवाल, राजीव दास, बेबी देवी, विमला देवी, मंजय कुमार, मिथुन पासवान, रंजीत कुमार साहनी, सुधीर हजारी, छोटू पासवान सभी राष्ट्रीय लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।