#MNN@24X7 लहेरियासराय, दरभंगा, 4 मार्च को दरभंगा में जिला ऐपवा के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दर्जनों महिलाओं ने मार्च निकाल कर महिला दिवस मनाया और महिला अधिकारों की प्राप्ति के लिए संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। महिलाओं का मार्च लहेरियासराय पोलो ग्राउंड से निकल कर झण्डा बैनर के साथ महिला अधिकार संबंधी नारे लगाता हुआ लहेरियासराय टावर तक गया और फिर घूम कर पोलो ग्राउंड में सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा और सचिव शनिचरी देवी कर रही थी।

पोलो मैदान में सभा की अध्यक्षता रानी सिंह ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए ऐपवा विहार राज्य कमिटी सदस्य शनिचरी देवी ने कहा कि मोदी राज्य में बलात्कार और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई है तथा पितृसत्तात्मक सोच व्यवहार घटने के बजाय बढ़ी है। सभा को साधना शर्मा, रानी शर्मा, बसंती देवी, जिन्नत्त प्रवीण, रूबी देवी ने भी संबोधित कर महिलाओं को अपने अधिकार लेने के लिए संघर्ष में शामिल होने तथा महिला संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस साल 8मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली पर्व होने के चलते 4मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।