Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, युवराज और राष्ट्रीय महामंत्री के बीच बहुत सारे विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क शुक्ल ने कहा कि दरभंगा के महाराज का राष्ट्र के शैक्षणिक जगत में अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में भी राज दरभंगा के योगदान भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र के प्रति इनका समर्पण ऐसा था कि राष्ट्रीय आपदा में अपने राज कोष से 14 मन सोना दान देकर सहयोग किए।

उन्होंने कहा कि जब भारत चीन युद्ध हुआ तो सामरिक महत्व को देखते हुए अपना बना बनाया एयरपोर्ट राष्ट्रीय उपयोग के लिए दे दिया। क्षेत्रीय विकास और इस क्षेत्र के किसानो की समृद्धि के लिए कृषि आधारित बहुत सारे उद्योग को स्थापित किए। युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने भी अपने पूर्वजों की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं। दरभंगा राज का योगदान विश्व के विभिन्न शिक्षण संस्थान में रहा है ,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय समेत देश के विभिन्न विश्वविद्यालय के निर्माण में इनका योगदान भुलाया नही जा सकता है, शिक्षा एवम खेल के क्षेत्र में दरभंगा राज परिवार का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन मंत्री रौशन सिंह, सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो हेमपति झा, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र राय, विभाग सह संयोजक राहुल सिंह,प्रीतेश सिंह उपस्थित रहे।