#MNN24X7 समस्तीपुर: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा) एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 22 अप्रैल 2026 तक उत्तर बिहार में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में घटकर 15 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार मौसम शुष्क रहने से किसानों को फसलों की देखभाल एवं सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
