राजद प्रवक्ता ने कहा की केंद्र सरकार नफरत की राजनीति कर रही है।

#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज मंगलवार को समस्तीपुर सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिहार विधानसभा के प्राकक्लन समिति के सभापति सह राजद के प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है इसलिए देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। आज अगर लोग जागरूक नहीं हुये तो कल पूरे देश को इससे भारी नुकसान उठाना पडेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से विकास कर रहा है और बिहार का विकास आने वाले समय में पूरे देश के लिए माॅडल होगा। उन्होंने कहा की देश में गुजरात माडल की नहीं बल्कि बिहार माडल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीएम नितीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काम से पुरे देश में बिहार का नाम गौरवान्वित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नफरत की सियासत करती है उसे देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा देश नफरत से नहीं बल्कि मुहब्बत से आगे बढेगा। भाई वीरेन्द्र ने जोर देकर कहा कि अनेकता में एकता की जो खुबसूरती हमारे देश में है वह संसार के किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलती है और यही हमारे देश की असल ताकत है जिसे कभी कोई समाप्त नहीं कर सकेगा। देश में बेरोजगारी तथा महंगाई बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानो को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

राजद प्रवक्ता ने कहा की केंद्र सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों C.B.I/E.D/I.T का दुरूपयोग अपने राजनीतिक विरोधियो के खिलाफ कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के अहंकार के कारण राजनीति का स्तर काफी नीचे चला गया है। ओछेपन की राजनीती हो रही है। यह भाजपा व केंद्र सरकार की सड़ी-गली मानसिकता का परिचायक है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का मुखर विरोधी होने और मोदीजी के समक्ष घुटने नहीं टेकने के कारण लालुजी और उनके परिवार को परेशान किया गया।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का मुखर विरोधी होने और मोदीजी के समक्ष घुटने नहीं टेकने के कारण लालुजी और उनके परिवार को परेशान किया गया।भाजपा व केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की देश अब तानाशाह की ओर बढ़ रहा है। C.B.I तो केन्द्र के भाजपा सरकार की तोता बनके रह गयी।यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं हैं। लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए राजद का संघर्ष आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला राजद नेता रंजीत कुमार रम्भू, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, राजद नेता जयलाल राय, राधारमण सिंह,संतोष कुशवाहा तथा राजेश कुमार आदि मौजूद थे।