#MNN@24X7 28 फरवरी 2023 लहेरियासराय, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दरभंगा कार्यालय में देश देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फुल कुमार झा ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद 28 फरवरी 1963 निधन हो गया भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है।

उनका लगाव दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव एवं नेशनल स्कूल दरभंगा से अधिक था राष्ट्रपति से सेवानिवृत्त होने के बाद वे अपना जिंदगी काटने के लिए पटना के धरती पर आ गए जहां उनका देहावसान हुआ, आज उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर अर्जुन कुमार मल्लिक अनिल कुमार दास प्रदीप कुमार वीरेंद्र कुमार अमित कुमार नीरज कुमार राकेश कुमार ललित कुमार झा पंकज कुमार प्रमोद ठाकुर अरविंद कुमार राय आदि सम्मिलित थे।