Breaking News

#MNN@24X7 छपरा। बिहार मध्ययमिक शिक्षक संघ के पूर्वी चंपारण जिलाध्यक्ष सह एमएलसी प्रत्यशी नवल बाबु के नामांकन से छपड़ा के शिक्षक मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। इसी क्रम में आज प्रत्यशी श्री सिंह लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, छापड़ा पहुँचे। वहां के शिक्षकों ने उनका खूब स्वागत किया तथा प्रथम वरीयता का मत दे कर विजयी बनाने का संकल्प लिया।

एमएलसी प्रत्यशी नवल बाबु के साथ माध्यामिक शिक्षक संघ के पूर्वी चंपारण जिला सचिव बुन्नी लाल ठाकुर, बिहार मध्ययमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ रंजीत कुमार सिंह आदि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में साथ थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भारतेंद्र सिंह ने दी है।