#MNN@24X7 मधेपुरा के बी एन एम यू में जन अधिकार छात्र परिषद के द्वारा आयोजित किया गया शिक्षा क्रांति और कर्तव्य संवाद। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू ने की और मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान से सबका अभिनंदन किया।

उक्त कार्यक्रम में बीएनएमयू के अध्यक्ष नंदन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथुन यादव, प्रदेश महासचिव सह पूर्व बीएनएमयू अध्यक्ष अमन कुमार रितेश, नगर अध्यक्ष सामंत यादव, सहरसा जिला अध्यक्ष शंकर मंडल और सुपौल जिला अध्यक्ष उदय मंडल समेत कोसी के तमाम छात्र सम्मिलित हुए।

वहीं कार्यक्रम की परिकल्पना करने वाले जन अधिकार छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम आनंद, प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, प्रधान महासचिव शिवली तबरेज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आजाद चांद, पटना विश्वविद्यालय के दीपांकर प्रकाश समेत पटना से तमाम छात्र नेता भी शामिल हुए।

वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन अधिकार पार्टी मधेपुरा के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, राम कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष गोपीकृष्ण वीडियो, सहरसा जिला अध्यक्ष रंजन यादव, सुपौल जिला अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, विमल किशोर गौतम, देवाशीष पासवान और शैलेंद्र कुमार के साथ तमाम छात्रों का योगदान सराहनीय रहा।